📖 रस - 2

Topic wise Questions • Medium • Topic Wise

❓ 35 Qs 📊 35 Marks ⏱️ 20 min ← Back
35
Questions
35
Marks
20
Minutes
🟡
Medium
1.00
Per Qs
⏱️
Time Left
20:00
Answered
0/35

🎉 Quiz Complete!

0/0

0
✅ Correct
0
❌ Wrong
0
⏭️ Skipped
0%
📊 Percentage
0
📝 Marks
0s
⏱️ Time
📱 Share WhatsApp ← More Quizzes

📋 Answer Review & Explanations

Review your answers with correct solutions and explanations

Correct Wrong Skipped
Q1 / 35 1.00 mark
36. हृदय में मूलरूप से विद्यमान रहने वाले भावों को क्या संज्ञा दी जाती है?
💡 Explanation: जो भाव संस्कार रूप में मनुष्य के हृदय में हमेशा विद्यमान रहते हैं। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q2 / 35 1.00 mark
37. इनमें से वीर रस के कवि कौन हैं?
💡 Explanation: दिनकर जी अपनी ओजस्वी कविताओं और वीर रस के लिए 'राष्ट्रकवि' कहलाते हैं। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q3 / 35 1.00 mark
38. 'संदेशों देवकी सो कहियो। हौं तो धाय तिहारे सुत की, कृपा करत ही रहियो।' उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा रस है?
💡 Explanation: कृष्ण के दूर जाने पर यशोदा माता की ममता और पीड़ा का यहाँ वर्णन है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q4 / 35 1.00 mark
39. 'चितवत चकित चहूँ दिसि सीता। कहाँ गए नृपकिसोर चीता।' पंक्तियों में रस है-
💡 Explanation: सीता जी का राम के प्रति प्रेम और खोज का वर्णन श्रृंगार रस दर्शाता है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q5 / 35 1.00 mark
40. "सुर नर असुर गन्धर्व किन्नर आदि कोई भी कहीं। कल शाम तक मुझसे जयद्रथ को बचा सकता नहीं।।"
💡 Explanation: अर्जुन की भीषण प्रतिज्ञा और क्रोध का वर्णन होने से यहाँ रौद्र रस है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q6 / 35 1.00 mark
41. 'निसदिन बरसत नयन हमारे। सदा रहति पावस ऋतु हम पै, जब ते स्याम सिधारे।।' इन पंक्तियों में रस है-
💡 Explanation: कृष्ण के विरह में गोपियों के विलाप के कारण यहाँ वियोग श्रृंगार रस है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q7 / 35 1.00 mark
42. किस रस में संचारी भावों को आत्मसात करने की सामर्थ्य होती है?
💡 Explanation: श्रृंगार रस को व्यापक माना जाता है, जिसमें लगभग सभी संचारी भाव आ सकते हैं। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q8 / 35 1.00 mark
43. ओज गुण से परिपूर्ण रस का नाम क्या है?
💡 Explanation: वीर, रौद्र और वीभत्स जैसे रसों में ओज गुण की अधिकता पाई जाती है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q9 / 35 1.00 mark
44. स्थायी भाव जाग्रत होने पर होने वाली शारीरिक चेष्टाओं को ____ कहा जाता है।
💡 Explanation: मन के भावों का शरीर पर पड़ने वाला प्रभाव (जैसे कांपना) अनुभाव है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q10 / 35 1.00 mark
45. जिन पंक्तियों को पढ़कर मन में ममता के भाव आएं, तो वहाँ किस रस की निष्पत्ति होती है?
💡 Explanation: संतान या छोटों के प्रति प्रेम का वर्णन वात्सल्य रस कहलाता है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q11 / 35 1.00 mark
46. आलंबन तथा उद्दीपन के द्वारा आश्रय के हृदय में स्थायी भाव जाग्रत होने पर आश्रय में जो चेष्टाएं होती हैं, उन्हें क्या संज्ञा दी जाती है?
💡 Explanation: भाव जागने के बाद की क्रियाएं जैसे कटाक्ष या मुसकाना अनुभाव हैं। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q12 / 35 1.00 mark
47. शांत रस की उत्पत्ति कब होती है?
💡 Explanation: जब मन को सांसारिक मोह-माया से विरक्ति मिलती है, तब शांत रस जागता है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q13 / 35 1.00 mark
48. "सिर पर बैठ्यो काग आँख दोउ खात निकारत। खींचहि जीभहि सियार, अति आनंद उर धारत।।" यहाँ रस है-
💡 Explanation: शव के घृणित दृश्यों का वर्णन मन में जुगुप्सा (घृणा) पैदा करता है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q14 / 35 1.00 mark
49. 'रे मन आज परीक्षा तेरी। सब अपना सौभाग्य मनावें। दरस परस निःश्रेयस पावें। उद्धारक चाहें तो आवें। यहीं रहे तो आवें।।'
💡 Explanation: यशोधरा के विरह और धैर्य का वर्णन होने से यहाँ वियोग श्रृंगार है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q15 / 35 1.00 mark
50. जब किसी प्रिय वस्तु अथवा व्यक्ति आदि के अनिष्ट की आशंका या इनके विनाश से 'हृदय को' जो क्षोभ होता है, वहाँ किस रस की निष्पत्ति होती है?
💡 Explanation: इष्ट का विनाश या हानि होने पर हृदय में शोक (करुण रस) उत्पन्न होता है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q16 / 35 1.00 mark
51. माधुर्य गुण प्रायः किस रस में रहता है?
💡 Explanation: कोमल भावों वाले रसों जैसे श्रृंगार, शांत और करुण में माधुर्य गुण होता है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q17 / 35 1.00 mark
52. "मैया कबहिं बढ़ेगी चोटी। कितनी बार मोहि दूध पिअत भई, यह अजहूँ है छोटी।।" यहाँ रस है-
💡 Explanation: बालक कृष्ण और यशोदा के बाल-सुलभ संवाद में वात्सल्य रस है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q18 / 35 1.00 mark
53. 'नभ में झपटत बाज लखि, भूल्यौ सकल प्रपंच। कंपित तन व्याकुल नयन, लावक हिल्यो न रंच।।'
💡 Explanation: बाज के आक्रमण के डर से उत्पन्न भय के कारण यहाँ भयानक रस है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q19 / 35 1.00 mark
54. आचार्य भरत ने किस रस को सर्वाधिक सुखात्मक रस माना है?
💡 Explanation: भरतमुनि ने रसों के आनंद स्वरूप में हास्य को सुखात्मक माना है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q20 / 35 1.00 mark
55. वीर रस से पूर्ण काव्य में किस गुण की अधिकता रहती है?
💡 Explanation: वीर रस का प्रभाव ओजपूर्ण होता है जो पाठक में उत्साह भर देता है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q21 / 35 1.00 mark
56. श्रृंगार रस के कितने भेद हैं?
💡 Explanation: श्रृंगार रस के दो मुख्य भेद हैं: संयोग श्रृंगार और वियोग श्रृंगार। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q22 / 35 1.00 mark
57. रस सिद्धान्त के आदि प्रवर्तक कौन हैं?
💡 Explanation: रसों का व्यवस्थित विवेचन सर्वप्रथम भरतमुनि ने नाट्यशास्त्र में किया। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q23 / 35 1.00 mark
58. रसाचार्यों के अनुसार स्थायी भावों की संख्या कितनी है?
💡 Explanation: रसों की संख्या 9 माने जाने के कारण स्थायी भाव भी 9 ही हैं। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q24 / 35 1.00 mark
59. "भूपन बसन विलोकत सिय के, प्रेम विवश मन कम्प पुलकतन।।" में कौन-सा रस है?
💡 Explanation: सीता के दर्शन और प्रेम के कारण उत्पन्न सात्विक भाव यहाँ संयोग श्रृंगार है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q25 / 35 1.00 mark
60. 'मधुवन तुम कत रहत हरे। विरह वियोग स्याम सुंदर के, ठाढ़े क्यों न जरे।।'
💡 Explanation: कृष्ण के विरह में प्रकृति से उलाहना देने के कारण यह वियोग श्रृंगार है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q26 / 35 1.00 mark
61. स्थायी भावों को अनुभूति के योग्य कौन बनाता है?
💡 Explanation: विभाव ही वह आधार हैं जिनके कारण स्थायी भाव जागकर रस रूप में आते हैं। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q27 / 35 1.00 mark
62. जिन पंक्तियों में नायक-नायिका का मिलन होता है, वहाँ रस की दृष्टि से कौन-सा श्रृंगार होता है?
💡 Explanation: नायक-नायिका के परस्पर दर्शन या मिलन को संयोग श्रृंगार कहते हैं। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q28 / 35 1.00 mark
63. "अभी तो मुकुट बंधा था माथ, हुए कल ही हल्दी के हाथ... हाय रुक गया यहीं संसार..."
💡 Explanation: सुखद क्षणों के तुरंत बाद पति की मृत्यु के शोक के कारण यहाँ करुण रस है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q29 / 35 1.00 mark
64. "मैं सत्य कहता हूँ सखे ! सुकुमार मत जानो मुझे। यमराज से भी युद्ध में प्रस्तुत सदा मानो मुझे।"
💡 Explanation: अभिमन्यु के पराक्रम और युद्ध के उत्साह के कारण यहाँ वीर रस है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q30 / 35 1.00 mark
65. 'ऊधौ मोहि ब्रज बिसरत नाहीं। हंससुता की सुंदर कगरी और द्रुमन की छाँही।।'
💡 Explanation: कृष्ण द्वारा ब्रज की स्मृतियों का वर्णन वियोग श्रृंगार को प्रकट करता है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q31 / 35 1.00 mark
66. मन की उत्तम वेदना, मन ही मन बहती थी। चुप रहकर अंतर्मन में, कुछ मौन व्यथा कहती थी।
💡 Explanation: हृदय की गहरी पीड़ा और शोक के वर्णन के कारण यहाँ करुण रस है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q32 / 35 1.00 mark
67. "तम्बूरा ले मंच पर बैठे प्रेम प्रताप, साज मिले पन्द्रह मिनट घण्टा भर आलाप। घण्टा भर आलाप, राग में मारा गोता..."
💡 Explanation: गायक की हास्यास्पद स्थिति के वर्णन के कारण यहाँ हास्य रस है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q33 / 35 1.00 mark
68. "साजि चतुरंग सैन अंग में उमंग धरि, सरजा सिवाजी जंग जीतन चलत है।"
💡 Explanation: शिवाजी महाराज की चतुरंगिनी सेना और युद्ध के उत्साह में वीर रस है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q34 / 35 1.00 mark
69. "आधा पात बबूल का तामें तनिक पिसान। लाला जी करने चले, छठें समासे दान।।"
💡 Explanation: लाला जी के कंजूसी भरे दान का मजाक होने के कारण यहाँ हास्य रस है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz
Q35 / 35 1.00 mark
70. इनमें से 'वीभत्स रस' का स्थायी भाव क्या है?
💡 Explanation: किसी घिनौनी वस्तु को देखकर मन में जुगुप्सा (घृणा) का भाव आता है। @APNA_QUIZ | Provided By @apna_quiz

📝 Submit Quiz?